फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: बाबा तरसेम सिंह की हत्या की कहीं ये वजह तो नहीं, पुलिस के सामने तीन सवाल, जिसने सभी को चौंकाया

Fri, 29 Mar 2024 12:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Baba Tarsem Singh: 28 मार्च की सुबह बाबा तरसेम सिंह की डेरे के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद से नानकमत्ता में शोक की लहर की लहर दौड़ गई। आशंका कहीं हत्या की ये वजह तो नहीं...खबर में पढ़िए।
विज्ञापन
बाबा तरसेम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

28 मार्च सुबह करीब 6.13 बजे बाबा तरसेम सिंह की डेरे के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाबा तरसेम सिंह की हत्या की खबर से बृहस्पतिवार को नानकमत्ता में शोक की लहर की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Baba Tarsem Singh: कमरा नंबर 23 में बनाया प्लान; तो क्या दस दिनों से रेकी कर रहे थे हत्यारे, जानें घटनाक्रम

हत्या की कहीं ये तीन वजह तो नहीं 

रंजिश: हत्या की वजह रंजिश भी हो सकती है लेकिन यह रंजिश क्या थी, किससे थी ये सवाल अनुतरित हैं। पुलिस जांच में इस एंगल को भी शािमल करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन

जमीन का विवाद: जमीन के विवाद की भी चर्चा है। हालांकि इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस जमीन संबंधित विवाद को भी कारण मानकर जांच में शामिल करने की बात कह रही है।
आतंकवाद: आरोपी गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के सराय के 23 नंबर कमरे में 19 मार्च से रुके थे। एक आरोपी की आईडी पंजाब की मिली है। दूसरे राज्य की आईडी मिलने से हत्या को आतंकवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

अनसुलझे सवाल
1- कड़ी सुरक्षा के बीच राइफल लेकर हत्यारे कैसे डेरा कारसेवा पहुंचे। बाइक कहां से आई।
2- बाबा के डेरे में अकेले बैठे होने की खबर हत्यारों को किसने दी।
3- हत्यारों का मददगार नानकमत्ता में ही था या बाहर से कोई दे रहा था संदेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें