कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के सहयोग से डीएसए मैदान में खेली जा रही अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को तीन मैच खेले गए।
प्रतियोगिता के तहत खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में नैनीताल ने रामनगर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा लीग के मुकाबलों में अल्मोड़ा व आम्रपाली हल्द्वानी ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
पहले मैच में बेड़ीनाग की टीम ने खेलते हुए 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 63 रन बनाए, जवाब में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने 7 ओवर में एक विकेट पर आसानी से मैच जीत लिया।
दूसरे मैच में रामनगर ने खेलते हुए 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बनाए, जवाब में नैनीताल के खिलाड़ी 18 ओवर में 8 विकेट पर 126 रन ही बना सके। तीसरे मैच में आम्रपाली हल्द्वानी ने 15 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 130 रन बनाए। जवाब में रानीखेत के खिलाड़ी 15 ओवर में 4 विकेट पर 102 रन ही बना सके।
आयोजक सचिव प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 19 अक्तूबर को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच अल्मोड़ा बनाम बाजपुर के बीच होगा। लीग मुकाबले खटीमा बनाम द्वाराहाट तथा पिथौरागढ़ बनाम भतरौैंजखान डिग्री कॉलेज के बीच खेला जाएगा।
निर्णायक मो. अय्यूब, शिब्बन लाल, सौरभ रावत, आमिर अब्बास, स्कोरर धर्मेंद्र गंगोला, अवनीश कुमार, दीपक चंद्र थे। टीम प्रभारी डॉ. सुनील नौटियाल आदि थे।