फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरबी बैलपड़ाव का 14वां स्थापना दिवस मनाया

Mon, 05 Feb 2018 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
रामनगर बैलपड़ाव में मेले का शुभारंभ करते सेनानायक। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
आईआरबी बैलपड़ाव में 14वां वाहिनी स्थापना दिवस का शुभारंभ हुआ। दो दिनी चलने वाले समारोह का शुभारंभ सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव के करन सिंह नगन्याल ने किया। इस अवसर पर वाहिनी में मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम हुए। मेले में आईआरबी के सभी दलों, मुख्यालयों की शाखाओं की ओर से विभिन्न स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन


हेंडीक्राफ्ट, पहाड़ी दालें, प्लास्टिक की सामग्री, मोबाइल फास्ट फूड, खादी वस्त्र, स्पोर्ट्स सामग्री के भी स्टॉल लगाए गए। वाहिनी में वॉलीबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें पहले मैच में ए दल ने एफ दल को, दूसरे मैच में फैमिली लाइन की टीम ने ई दल को, तीसरे मैच में मुख्यालय शाखा की टीम ने सी दल को हराया। इसके साथ ही बास्केटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें