फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर के विजेता पुरस्कृत

Tue, 06 Dec 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
रामनगर के विजेता पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले राइंका ढेला के खिलाड़ियो को विद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। दसवीं कक्षा की पायल रावत ने रुद्रपुर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग बालिका के गोला फेंक वर्ग में स्वर्ण, चक्का फेंक में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


इसी प्रकार आठवीं कक्षा की ललिता मेहरा ने चक्का फेंक में स्वर्ण और आठवीं की ही प्रियंका मेहरा ने सब जूनियर बालिका वर्ग में चक्का फेंक में रजत पदक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद ने उक्त बच्चों को ट्रेक सूट भेंट कर सम्मानित किया। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य, अभिभावक संघ अध्यक्ष त्रिलोक सिंह राणा, पूर्व ग्राम प्रधान गणेश नेगी, मदन सिंह मेहरा ने भी विजेेताओं को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में खिलाड़ियों के परिजन नंदन सिंह रावत, परुली देवी, दीपा देवी, विमला देवी, प्रभा देवी, संतोष सिंह मौजूद रहे। वहां क्रीड़ा प्रभारी सविता रावत, नवेंदु मठपाल, शिवनाथ द्विवेेदी, मनोज जोशी, टीपी पंत, प्रेम सिंह रावत आदि थे। इधर पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट के प्रतिनिधि के रूप में जगमोहन बिष्ट, रमेश अधिकारी आदि ने विजेताओं को उनके घर जाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें