फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटरों को बचा रही रामनगर पुलिस

विज्ञापन
हल्द्वानी के निजी रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता करते चंद्रशेखर टम्टा इस दौरान मौजूद खजान गुड्ड?
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामनगर के छोई में हुए गोलीकांड में बचे काश्तकार चंद्रशेखर टम्टा ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने खुद को और परिवार की जानमाल का खतरा बताते हुए रामनगर पुलिस पर हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है। सोमवार को एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में लक्षमपुर नया आबाद बैलपोखरा कालाढूंगी निवासी चंद्रशेखर टम्टा ने कहा कि दो अक्तूबर को छोई स्थित फार्म हाउस पर हमला हुआ था।
विज्ञापन

दो शूटरों ने गोलियां चलाई थी और उन्हें मरा समझकर भाग गए थे। रामनगर के एक व्यक्ति ने मारने के लिए सुपारी दी थी। रामनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सुपारी देने वाले साजिशकर्ता और उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार नहीं किया। कहा कि सुपारी देने वाला व्यक्ति यूपी के बड़े नेता के यहां नौकरी करता था और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। टम्टा ने कहा कि अगर मेरे या परिवार के साथ किसी भी तरह की घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी पुलिस और सुपारी देने वाले की होगी। भुक्तभोगी ने घटना से जिले के पुलिस अधिकारियों को अवगत करा दिया है। वार्ता के दौरान खजान चंद्र गुड्डू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें