फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: जंगल गए बुजुर्ग लापता, बाघ के हमले की आशंका, वनकर्मियों को जंगल में पड़े मिले कपड़े

Thu, 09 Jan 2025 09:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)

सार

बुजुर्ग गांव के निकट ही रामनगर वन प्रभाग की देचौरी रेंज के जंगल में मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे। देर शाम तक जब वह नहीं लौटे तो चिंतित परिजनों ने इसकी खबर ग्रामीणों को दी।
 
विज्ञापन
बाघ - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर वन प्रभाग के क्यारी गांव में जंगल गए बुजुर्ग लापता हो गए। बुजुर्ग पर बाघ के हमले की आशंका से ग्रामीणों और परिजनों में खलबली मच गई। वन विभाग की कांबिंग में जंगल से बुजुर्ग के कपड़े बरामद हुए हैं। ग्रामीण और वन विभाग की टीम ने देर रात तक जंगल में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

विज्ञापन


क्यारी गांव निवासी भुवन चंद्र बेलवाल (60 वर्ष) पुत्र माध्वानंद बेलवाल बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे गांव के निकट ही रामनगर वन प्रभाग की देचौरी रेंज के जंगल में मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे। देर शाम तक जब वह नहीं लौटे तो चिंतित परिजनों ने इसकी खबर ग्रामीणों को दी।

वन विभाग को भी मामले की सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग की तलाश के लिए जंगल में सर्च अभियान चलाया। इस बीच टीम को जंगल के एक क्षेत्र से कपड़े बरामद हुए है।
विज्ञापन


Tiger Attack: बाघ ने बीट वाचर को मार डाला, जंगल किनारे अपने परिवार के साथ रहता था प्रेम सिंह; शव बरामद
विज्ञापन


रात होने के चलते सर्च अभियान में परेशानी आ रही है। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगांथ नायक ने बताया कि फतेहपुर एसडीओ कामिनी आर्य, देचौरी रेंजर ललित जोशी सहित वनकर्मियों की टीम ने बुजुर्ग की तलाश में जुटी है। रात होने के चलते सर्च अभियान में परेशानी हो रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें