फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक और सागौन के नौ गिल्टे पकडे़, तस्कर फरार 

Tue, 27 Dec 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
रामनगर में वन अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज में सोमवार देर रात गश्ती टीम ने सागौन का पेड़ काट कर ले जा रहे तस्करों की दो बाइकों और नौ गिल्टों को पकड़ लिया। जबकि तस्कर मौके से फरार हो गए। आमपोखरा रेंज में शिवनाथपुर ब्लॉक प्लाट संख्या एक में वन तस्करों द्वारा सागौन के पेड़ काटकर गिल्टे बना ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


रेंजर लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि इसी बीच गश्त कर रहे वनकर्मी मौके पर पहुंच गये। मौका पाकर तस्कर गिल्टे और बाइक छोड़ फरार हो गए।  तस्करों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि पेड़ वन चौकी के पास ही कटा है। जो विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा रहा है। ब्यूरो
 
रामनगर। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज में गर्जिया पुल के पास आरक्षित वन में बिना अनुमति के फोटोग्राफी करते युवक से 25,000 का जुर्माना वसूल लिया। मुरादाबाद निवासी हर्षित अग्रवाल को वन विभाग की गश्ती टीम ने बिना अनुमति के फोटो लेते पकड़ लिया।
विज्ञापन


भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए जुर्माने के साथ ही उसका कैमरा जब्त कर लिया गया। वहीं सोमवार को मोहान वन क्षेत्र में रात 12:00 बजे नाइट सफारी करते जिप्सी (एचएनयू 3) को पकड़ लिया। जिप्सी को रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया। इस दौरान रेंजर भगवत प्रसाद पंत, नरेंद्र कोली, विरेंद्र प्रसाद पांडेय, किशन लाल, शहनवाज, जगदीश प्रसाद आदि वनकर्मी थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें