फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर पहुंचे किशोर उपाध्याय

Wed, 23 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामनगर 
विज्ञापन
रामनगर के कांग्रेसी - फोटो : मदन
विज्ञापन
रामनगर। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के रामनगर आने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ब्लाक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में उत्साहित युकांइयों ने राजकीय महाविद्यालय पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को बाइक रैली के बीच सभा स्थल पर पहुंचाया। नगर पालिका आडिटोरियम हाल में हुए में किशोर उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संकट की इस घड़ी में एकजुटता दिखाने की जरूरत है। उन्होंने बागी विधायकों के खिलाफ जमकर जहर उगला। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा जिस प्रकार से बागी विधायकों ने कांग्रेस की पीठ पर वार किया है उससे प्रदेश के कांग्रेसी आहत हैं। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता जयचंद और विभीषणों के चंगुल से निकलकर पुन: स्थापित होगी।

राज्य के राजनैतिक घटनाक्रम को दुखद बताते हुये कहा कि जिस प्रकार की संस्कृति भाजपा प्रदेश में थोप रही है, उससे आने वाले दिनों में धनवान लोग देश के सांसदों को खरीदकर देश की ही सत्ता पर कब्जा करके इसे फिर से गुलाम बना देंगे।
विज्ञापन


बागी विधायकों की बगावत पर नाराज किशोर ने कहा कि सवाल सत्ता का नही बल्कि प्रदेश की अस्मिता का है। जनप्रतिनिधियों को बिकाऊ घोड़ों का नाम दिया जा रहा है जो कि लोकतंत्र के लिये खतरनाक है। राज्य हित में जो राजनीति नहीं करें उसके खिलाफ खड़ा होना सीखें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें