फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kainchi Dham: रामनगर से कैंची धाम का सफर डेढ़ घंटे में होगा तय, इस मार्ग को किया जाएगा टू-लेन

Wed, 30 Apr 2025 10:30 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रामनगर से कैंची धाम का सफर अब डेढ़ घंटे में पूरा किया जा सकेगा। लोक निर्माण भवन व एनएच ने कैंची धाम तक के मौजूद खस्ताहाल मार्ग को टू-लेन बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर से कैंची धाम का सफर अब डेढ़ घंटे में पूरा किया जा सकेगा। लोक निर्माण भवन व एनएच ने कैंची धाम तक के मौजूद खस्ताहाल मार्ग को टू-लेन बनाने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने मौजूद रामनगर-बेतालघाट मार्ग को टू-लेन बनाने की घोषणा की थी। अब लोनिवि ने इस घोषणा पर अमल करना शुरू कर दिया है। इसके लिए रामनगर के भंडारपानी से तल्लीसेटी, अमेल, बेतालघाट, रतौड़ा, भुजान, खैरना होते हुए कैंची धाम 87 किमी. लंबी सड़क को अब चौड़ा किया जाएगा। 77 किमी. रामनगर से खैरना तक लोनिवि जबकि खैरना से कैंची धाम तक 10 किमी. मार्ग चौड़ीकरण राष्ट्रीय राजमार्ग कराएगा। इस मार्ग में रामनगर से तल्लीसेटी के बीच सात पुल भी बनेंगे, ताकि बरसात में पानी आने आवाजाही प्रभावित न हो। पूरे कार्य के लिए विभाग ने प्रथम चरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव पास होने के बाद इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी।

साढ़े सात मीटर तक चौड़ा किया जाएगा मार्ग

विज्ञापन

मौजूदा समय में रामनगर से बेतालघाट को जाने वाला यह मार्ग पौने चार मीटर चौड़ा है। शासन की स्वीकृति के बाद यह मार्ग साढ़े सात मीटर तक चौड़ा कर टू-लेन हो जाएगा।

रामनगर से कैंची धाम के मोटर मार्ग चौड़ीकरण के लिए प्रथम चरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद डीपीआर तैयार कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

- विजय कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामनगर।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें