फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल में रामनगर और आर्यन रेड फाइनल में

Sat, 19 Dec 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेकर्स हट एंड हिमालय होटल के सहयोग से द्वितीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में रामनगर और आर्यन रेड की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शुक्रवार को चार मुकाबले हुए। रामनगर ने एडवेंचर को 40-10 से पराजित किया।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में आर्यन रेड ने आर्यन ब्लू को 63-43 से तीसरे मुकाबले में रामनगर ने ईजी जंपर को 52-30 अंको से हराया। रेफरी हरीश जोशी, समीर, फरीद अहमद, दीक्षित बिष्ट स्कोरर कमल, सौरभ व अभिषेक थे। आयोजक सचिव मानवेंद्र साह ने बताया कि शनिवार को रामनगर व आर्यन रेड के बीच फाइनल मुकाबला दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें