फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर में बारिश, गर्मी से राहत मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रविवार दोपहर तेज हवाओं के साथ बारिश ने ठंडक ला दी। हालांकि बारिश के बाद मौसम काफी गर्म रहा। इधर मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश को लेकर आगाह किया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बादल छाने के साथ करीब पौने दो बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट बारिश चली। 2.25 बजे फिर बारिश होने से गर्मी के कारण राहत मिली। इस दौरान तेज हवा भी चलती रही। अधिकतम तापमान दो डिग्री नीचे 34.4 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री घटकर 20.8 और न्यूनतम 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में नैनीताल, पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। 14 जून को पिथौरागढ़ और बागेश्वर और 15 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल, 16 जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, 17 जून को पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में तेज बारिश होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें