फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बम स्क्वाड के साथ रेलवे और बस स्टेशनों में तलाशी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दीपावली पर्व के चलते शनिवार सुबह से ही शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे और बस स्टेशन पर बम स्क्वाड की मदद से जांच की गई। बाजार और चौराहों पर थाना पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन

एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में 200 पुलिसकर्मी जगह-जगह चेकिंग करते दिखे। इसमें यातायात जवानों के साथ ही सीपीयू कर्मी भी शामिल रहे। खासतौर पर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने सख्ती से सघन तलाशी अभियान चलाया। बम स्क्वाड दस्ते के साथ टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। हालांकि पुलिस को कहीं से भी कोई संदिग्ध नहीं मिला।
शहर की सुरक्षा चुस्त रखी गई है। 200 जवान शहर में जगह-जगह निगरानी रख रहे हैं। बम स्क्वाड दस्ता भी तैनात है। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, होटल में रुकने वालों का रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है। यह व्यवस्था दीपावली तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें