फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रण पूरा करने को लगाई मैराथन दौड़

विज्ञापन
रामनगर मैराथन दौड़ लगाने वाले शिक्षक गौरव यादव। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। नौकरी पाने के लिए किए गए धरना-प्रदर्शन के दौरान एक शिक्षक ने प्रण लिया था कि नौकरी लगने पर वह मैराथन दौड़ लगाएंगे। नौकरी मिलने पर प्रण पूरा करने के लिए शिक्षक ने पूर्वाह्न 11 बजे बाजखेत से रामनगर के लिए दौड़ लगाई। उन्हें रामनगर तक 100 किमी दौड़ लगानी थी लेकिन रात होने पर वह मरचूला तक 65 किमी ही दौड़ पूरी कर सके।
विज्ञापन

स्याल्दे ब्लॉक के बाजखेत के माध्यमिक विद्यालय में नवनियुक्त शिक्षक गौरव यादव ने बुधवार सुबह बाजखेत से रामनगर तक 100 किमी की दौड़ शुरू की। वह रात सात बजे तक मरचूला तक ही दौड़ सके। रात होने पर वह वाहन से रामनगर पहुंचे। उन्होंने बाजखेत से मरचूला तक 65 किमी मैराथन दौड़ लगाई जबकि 35 किमी रामनगर तक वह वाहन से पहुंचे। फिलहाल प्रण पूरा होने पर उन्होंने संतोष जताया। गौरव यादव की नियुक्ति पिछले महीने स्याल्दे ब्लॉक के बाजखेत में हुई है। गौरव का कहना है कि उन्होंने डाइट डीएलएड की नियुक्ति के लिए धरना प्रदर्शन किया था और उसी दौरान प्रण किया था कि जिस दिन सभी डाइट वालों की नियुक्ति हो जाएगी उस दिन वह जिस भी पर्वतीय क्षेत्र में नियुक्त होंगे, वहां से मैदान तक दौड़ लगाएंगे। इससे पूर्व भी गौरव यादव 200-200 किलोमीटर तक की मैराथन दौड़ लगा चुके हैं। मैराथन बुधवार सुबह 11 बजे बाजखेत से शुरू होकर देर रात रामनगर में समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें