फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी, काठगोदाम और रामनगर में भी मिलेगा शुद्ध पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं के वाहन चालकों को जल्द ही शुद्ध पेट्रोल (इथेनॉल रहित) मिलने लगेगा। पहले चरण में इसी माह से भारत पेट्रोलियम के चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर हल्द्वानी, काठगोदाम और रामनगर में इसकी बिक्री शुरू करने की तैयारी है। विशेष पेट्रोल की कीमत करीब 169 रुपये प्रति लीटर के आसपास रहेगी जो सामान्य पेट्रोल से काफी अधिक है।
विज्ञापन


शुद्ध पेट्रोल मुख्य रूप से विंटेज और हाई-परफॉर्मेंस वाहनों, स्पोर्ट्स बाइक, बोट इंजन, जेनरेटर तथा ऐसे इंजनों के लिए उपयोगी माना जाता है जिनमें लंबे समय तक ईंधन रखने की जरूरत होती है। इसमें इथेनॉल न होने से नमी और जंग लगने की संभावना कम रहती है तथा इंजन की कार्यक्षमता बेहतर रहती है। वर्तमान में देशभर में अधिकतर पेट्रोल पंपों पर 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की बिक्री हो रही है। भारत पेट्रोलियम ने विशेष जरूरत वाले उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए कुमाऊं में शुद्ध पेट्रोल उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। यह पेट्रोल हल्द्वानी में भोटिया पड़ाव स्थित गुरुनानक सर्विस स्टेशन, रामनगर में कॉर्बेट पार्क फिलिंग स्टेशन और काठगोदाम में आरए नरीमन पंप पर उपलब्ध होगा। शुद्ध पेट्रोल के बाजार में आने से विंटेज कार और बाइक मालिकों के साथ ही विशेष श्रेणी के वाहन चालकों को ईंधन के रूप में नया विकल्प मिलेगा।



अब तक कुमाऊं मंडल के किसी भी पेट्रोल पंप में शुद्ध पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। सभी जगह इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल उपलब्ध है। भारत पेट्रोलियम की ओर से 15 अगस्त से कुमाऊं के तीन पंपों में शुद्ध पेट्रोल उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इसके लिए अलग से टैंक और पंप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र चड्ढा, अध्यक्ष पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन कुमाऊं मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें