फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केके बोरा के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जुलूस

Tue, 24 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
हमलावरों को सजा दो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। ट्रेड यूनियन नेता केके बोरा पर रुद्रपुर में हुए हमले के दोषियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर विभिन्न जनसंगठनों ने जुलूस निकाला। साथ ही, एक ज्ञापन सीएम को भेजा। प्रगतिशील सांस्कृतिक परिषद से निकला जुलूस प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुरानी तहसील पर आकर जनसभा में तब्दील हुआ। जहां वक्ताओं ने आरोप लगाया कि घटना की एफआईआर दर्ज होने के बाद भी प्रशासन आरोपियों को बचाने में लगा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमला सुनियोजित था। जनसभा के पश्चात एसडीएम के मार्फत सीएम को ज्ञापन भेजा गया। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान आशा संगठन की जिलाध्यक्ष कमला बधानी, व्यापारी नेता मनमोहन अग्रवाल, कर्मचारी संगठन के नवेंदु मठपाल, नवीन घिल्डियाल, रजनी भट्ट, ललित उप्रेती, मुनीष कुमार, सुरेंद्र लाल, महेश जोशी, गोपाल असनोड़ा, ललित रावत, केसर राणा, गिरीश मैंदोला, किशन शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें