हल्दूचौड़ (नैनीताल)। ओवररेट शराब की बिक्री पर उपभोक्ताओं ने दुकान के बाहर प्रदर्शन कर हंगामा काटा। उपभोक्ताओं के अनुसार सेल्समैन द्वारा प्रिंट रेट से ऊपर 20 से 50 रुपये अतिरिक्त धनराशी वसूली जा रही है। मामले को लेकर उपभोक्ताओं ने हल्दूचौड़ चौकी पुलिस से भी शिकायत दर्ज की है।
प्रदर्शन करने वालों में बाबी कपिल, जीवन तिवारी, गिरीश पांडे आदि शामिल थे। वहीं, एसडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि यदि देसी और अंग्रेजी शराब की दुकान में निर्धारित से अधिक मूल्य पर शराब बेची जा रही है। इसकी जांच की जाएंगी। जांच में यदि मामला सही पाया जाता है तो दुकान को सीज किया जाएगा। जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा ने बताया कि ओवररेट शराब बेचने वाली दुकानों पर जुर्माना लगाया गया है। साथ ही, दुकान के बाहर मूल्य का बोर्ड लगाए, यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो निकासी बंद कर दी जाएगी।