फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral IAS Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर की जनसुनवाई, फिर सामने आए जमीन संबंधित घपले, फिर हुआ ये

Fri, 19 Jan 2024 12:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनसुनवाई की। इस दौरान लोगों ने कुमाऊं कमिश्नर से अपनी-अपनी समस्याओं को बताया।
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की जनसुनवाई में पहुंचे देवलचौड़ खाम रामपुर रोड निवासी विद्या सागर, गीता सागर ने बताया कि उन्होंने व अन्य लोगों ने दिनेश आर्य, पूरन आर्य आदि भाइयों से जमीन क्रय कर भवन का निर्माण किया लेकिन जिन लोगों ने जमीन बेची उनके द्वारा सड़क निर्माण नहीं कराया गया। 

विज्ञापन


अब विद्युत विभाग पोल लगा रहा है, जिसे लगाने में समस्या उत्पन्न की जा रही है। मामले में आयुक्त ने क्रेता, विक्रेता, विद्युत विभाग, राजस्व महकमे के अधिकारियों को तलब कर कहा कि ऊर्जा निगम एक सप्ताह के में लाइन बिछाए, अगर कोई अवरोध होता है तो संबंधित पर एफआईआर दर्ज की जाए।  

ये पढ़ें- Uttarakhand: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति की केंद्रीय समिति के चुनाव पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन

कठघरिया की आरती पांडे ने कहा कि उन्होंने 21 लाख में अंशु जोशी से मकान क्रय किया था लेकिन वह मकान की धनराशि बैनामे के अनुसार सही समय पर नहीं दे पाई। उन्होनें आयुक्त सेे धनराशि वापस दिलाने की मांग की। जिस पर आयुक्त ने दोनों को कार्यालय में तलब कर एक सप्ताह में धनराशि वापस करने के निर्देश दिए। ग्राम हरतोला की बीना पंचवाल भी भूमि संबंधी शिकायत और मल्ही ताल के नंदन आर्य  ने जमीन की धोखाधड़ी की समस्या रखी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें