फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का उत्पीड़न किया तो होगा आंदोलन

Sat, 25 Apr 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के केंद्रीय संयोजक मंडल की संस्तुति पर संगठन की युवा व्यापार मंडल की जिला इकाई का गठन किया गया है। केंद्रीय प्रवक्ता विरेंद्र गुप्ता ने युवा व्यापार मंडल नैनीताल जिलाध्यक्ष के पद पर मनोज चौहान और महामंत्री जरियाब सिद्दीकी के नियुक्त किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही विनीत बल्यूटिया को कोषाध्यक्ष एवं बलवंत बोरा को संरक्षक बनाया गया है। 
विज्ञापन


एक होटल में प्रेसवार्ता में केंद्रीय प्रवक्ता गुप्ता ने आरोप लगाया कि पालीथिन पर कार्रवाई के नाम पर अधिकारियों द्वारा छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। छोटे दुकानदारों पर जुर्माने के तौर पर एक करोड़ से अधिक का जुर्माना किया जा रहा है ऐसी कार्रवाई कहां तक उचित है। इसके खिलाफ रणनीति बनाकर एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर उनका कहना था कि व्यापार मंडल की ओर से कई बार सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया जा चुका है मगर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।  संरक्षक राजेंद्र फर्सवान ने कहा कि व्यापारी उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि शीघ्र ही अल्मोड़ा इकाई व कालाढूंगी इकाई का गठन किया जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता टीटू, जिला उपाध्यक्ष चरनजीत सिंह बिंद्रा, कोषाध्यक्ष गुरुचरण सिंह प्रिंस, प्रदीप सब्बरवाल, विनोद आनंद, आमिर फरीदी, फैजान सिद्दीकी,  मौ. कलीम, अमित परिहार, संदीप टंडन, मुन्ना कार्की, सोनू बिष्ट, संदीप अग्रवाल, जिला महामंत्री दिनेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, दीपक रौतेला आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें