फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 25 Apr 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
मालरोड स्थित एवरेस्ट होटल में शुक्रवार को अल्मोड़ा निवासी होटल कर्मी मृत अवस्था में पड़ा मिला। कर्मचारी छठी मंजिल के कमरा नंबर 602 के आगे औंधे मुंह गिरा हुआ था। मृतक की जीभ दांतों के बीच फंसी थी और आंख के पास तथा मुंह पर चोट थी। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की। हालांकि फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शव लेकर अल्मोड़ा रवाना हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक होटल का चौकीदार जीवन राम ने सुबह करीब पांच बजे होटल के हाउस कीपिंग सेक्शन में कार्यरत बेल ब्वाय गोपाल राम (36) पुत्र फकीर राम निवासी लधौली सुआखान (अल्मोड़ा) को औंधे मुंह गिरा देखा। उसके शोर मचाने पर अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। गोपाल की प्रतिक्रिया न देख घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, एसआई केशव लाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच के बाद युवक के मृत होने की पुष्टि हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गोपाल की मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की। हालांकि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दिए जाने से फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। इधर, घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सीओ एचसी सती ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान न होने के चलते पुलिस इसे सामान्य मौत मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा। कहा कि परिजनों की तहरीर के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। गोपाल बीते करीब 15 वर्षों से होटल में कार्य कर रहा था। वह यहां पत्नी उमा और बच्चों सुमित (11), करीना (8) और सचिन (5) के साथ रह रहा था।
विज्ञापन


परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताया
नैनीताल। मृतक के साले नंद किशोर का कहना है कि घटना स्थल पर औंधे मुंह गिरने के बाद उसके जीजा गोपाल के छटपटाने या तड़पने के कोई प्रमाण मौके पर नहीं दिखे। मौके पर खून भी बहुत कम गिरा पाया गया। इस क्षेत्र के कमरों में पर्यटक भी ठहरे हुए थे, जिन्होंने कोई चीख पुकार नहीं सुनी। ऐसे में मामला संदिग्ध है। परिजन बिहारी राम, राज प्रकाश और किशन राम का कहना है कि गोपाल के अंतिम संस्कार और गांव में रिश्तेदारी में चर्चा के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इधर, गोपाल के सहकर्मियों के मुताबिक गोपाल नीचे स्थित कमरे में आईपीएल मैच देखने के बाद रात करीब 11:30 बजे ऊपर कमरे के लिए चला गया था।

15 वर्ष से कर रहा था कार्य
नैनीताल। बताया जाता है कि गोपाल बीते करीब 15 वर्षों से होटल में कार्य कर रहा था। वह पत्नी उमा, पुत्र सुमित (11), करीना (8), सचिन (5) समेत परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


नोट:-24एनटीएल01,02,03पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें