फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल इंडिया पोस्टल एंप्लाइज यूनियन का प्रांतीय सम्मेलन

Mon, 09 Nov 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन ग्रुप सी के तीन दिनी प्रांतीय सम्मेलन के दूसरे दिन वक्ताओं ने स्टाफ की कमी, पर्याप्त संसाधन मुहैया नहीं कराए जाने और प्रशासन के दबाव में काम कराने की नीति का विरोध किया। डाक कर्मियों का उत्पीड़न किए जाने पर भी प्रबंधन की निंदा की गई।
विज्ञापन


सम्मेलन अल्मोड़ा के पोखरखाली डाकघर में हुए घोटाले में 43 डाक कर्र्मियों के खिलाफ की गई दंडात्मक कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे डाक प्रशासन की मनमानी, तानाशाही और अन्यायपूर्ण करार दिया गया। सर्किल यूनियन से अल्मोड़ा मामले को हर हाल में हल करने की मांग की गई।

 इससे पूर्व अतिथियों एमपी पांडे, रमेश डोबरियाल, एचबी सेमवाल, डूंगर सिंह बेलवाल, आरएस चिलवाल, बीडी खंडूरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन के उद्घाटन की घोषणा की। अंतिम चरण में आल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन ग्रुप सी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संचालन बीएस धपोला ने किया। 
विज्ञापन


जिसके लिए बीडी भट्ट अध्यक्ष, एमएस सामंत सचिव, बीएस धपोला कोषाध्यक्ष, बीपी डंगवाल, डीपी भट्ट, सौरभ रावत कार्यकारी उपाध्याक्ष, आरपी उनियाल, जितेंद्र मर्तोलिया, एपी ध्यानी, एचसीएस नेगी, बीके सिंह सहसचिव, गणेश ढकरियाल, पानदेव पंत, खेमराज भट्ट संगठन मंत्री और डीसी सेमवाल सह कोषाध्यक्ष चुने गए। सम्मेलन में रवि गुप्ता, मनोज पंडित, आरपी उनियाल, प्रदीप उप्रेती, रजीनश भंडारी, सीएस परगाई, बाबू राम, बीएल बिष्ट, एलेम जोशी, विनय ढौंढियाल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें