भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को चांफी, अलचौना, धारी, मनाघेर, पहाड़पानी और जोनपोखरा और मज्यूली गांव का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजना में पेयजल कनेक्शन नहीं मिलने और बिजली का बिल अधिक आने के सड़क बदहाल होने की समस्या से अवगत कराया।
विधायक ने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों से जेजेएम योजना के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के साथ ग्रामीणों को पेयजल कनेक्शन देने को कहा। साथ ही बिजली के बिल रीडिंग के आधार पर ही देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मार्च से सड़क पर डामरीकरण का काम किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ देने के लिए कहा। संवाद