फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दुर्घटना का कारण बन सकता है जर्जर देवपुरा-सौड़ मार्ग

Mon, 30 Dec 2024 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल विधानसभा के देवीपुरा-सौड़ मार्ग कोटाबाग ब्लॉक मुख्यालय को पूरे पर्वतीय क्षेत्रों से जोड़ता है। यह मार्ग बाघनी पुल के पास पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इस मोटर मार्ग से 19 ग्राम सभाओं की 6,000 से अधिक की ब्लॉक मुख्यालय से जुड़ती है। पीएमजीएसवाई जमरानी खंड हल्द्वानी के अंतर्गत आने वाला यह मार्ग बीते नवंबर से बंद है।
विज्ञापन

स्थानीय चंद्रप्रकाश सनवाल ने बताया कि इस स्थान पर पिछले साल कार खाई में गिरने से पांच युवकों की मौत हो चुकी है। ग्रामीण थान सिंह कपकोटी, अनिल बिष्ट और शरद बधानी ने विभाग से मलबा हटाने और सड़क के सुधारीकरण की मांग की है।
इधर, पीएमजीएसवाई के एई हेम चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मार्ग को फरवरी 2024 में पीएमजीएसवाई के पास पांच साल पूरे हो चुके हैं, इसलिए मार्ग को लोनिवि नैनीताल खंड को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया गतिमान है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर 2024 तक पीएमजीएसवाई हल्द्वानी की ओर से ओपनिंग कम्युनिकेशन मद से इस मार्ग को खोलने का कार्य किया गया, लेकिन वर्तमान में बजट न होने के कारण मार्ग को दुरुस्त नहीं कर पा रहे हैं। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलते ही मार्ग की मरम्मत करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें