फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: धरना देतीं महिलाओं ने दुकान में बीयर की बोतलें उतरती देखीं तो फूटा गुस्सा, तीन दिन से चल रहा विरोध

Mon, 12 May 2025 11:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

शराब की नई दुकान खोलने का तीन दिन से चल रहा विरोध रविवार को गंभीर हो गया। धरना देती महिलाओं ने उस वक्त हंगामा कर दिया जब उन्होंने अपने सामने ही कार से बीयर की बोतलें दुकान में उतरती देखीं। 
विज्ञापन
शराब की दुकान के बाहर प्रर्दशन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेदपुर में शराब की नई दुकान खोलने का तीन दिन से चल रहा विरोध रविवार को गंभीर हो गया। धरना देती महिलाओं ने उस वक्त हंगामा कर दिया जब उन्होंने अपने सामने ही कार से बीयर की बोतलें दुकान में उतरती देखीं। महिलाओं ने पुलिस बुला ली। बोतलें और कार सीज किए जाने पर मामला शांत हुआ। हालांकि दुकान हटाने के लिए धरना जारी रहा और देर शाम तक महिलाएं वहीं डटी रहीं।

विज्ञापन


विरोध के बीच उमेदपुर नंबर 2 में शराब की यह दुकान दो अप्रैल को ही शुरू हुई है। प्रदेश भर में नई दुकानों का विरोध होने पर सरकार ने 11 अप्रैल को नई दुकान खोलने पर रोक लगा दी थी। उमेदपुर की यह दुकान चालू ही रही। गांव की महिलाएं पहले मानती रहीं कि यह दुकान बंद होगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। अब जब परिवार के पुरुषों का इस दुकान पर जाना बढ़ा तो वे अपने धैर्य को नहीं रोक पाईं। तीन दिन पहले उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। बारी-बारी से महिलाएं धरने पर बैठ रही हैं।

रविवार सुबह करीब दस बजे 10 से ज्यादा महिलाएं वहां मोर्चा संभालने पहुंचीं। उस वक्त एक ऑल्टो कार से दुकान में बीयर की पेटियां उतारी जा रही थीं। यह देखने के बाद महिलाओंं ने हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी के बीच फोन करके पुलिस भी बुलवा ली। सूचना पर चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को शांत करने का प्रयास किया। मगर उन्होंने कार और बीयर की बोतलें तत्काल सीज करने की मांग रख दी। पुलिस ने इस तरह कार में बीयर की बोतलें लाए जाने को गैरकानूनी माना।
विज्ञापन


पुलिस ने बोतलें जब्त करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। हंगामा रुकने के बाद महिलाएं फिर दुकान के आगे धरने पर बैठ गईं। उनका कहना है कि जब तक यह दुकान हटाई नहीं जाएगी, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। रविवार को इस विरोध में कमल दुर्गापाल, दीपू बोरा, टीकम देवपा, लीलावती, हेमा जोशी, रेवती देवी, सुधा जोशी, हंसी सुयाल, आशा देवी आदि शामिल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें