फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आंदोलनकारियों की मांग, पहाड़ के विकास के लिए गैरसैंण बने राजधानी

Mon, 16 Nov 2026 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर स्थाई राजधानी गैरसैण समिति द्वारा निकाली गई र - फोटो : गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर स्थाई राजधानी गैरसैण समिति द्वारा निकाली गई रैली। संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग के लिए 18 अक्तूबर से बुद्धपार्क में चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन 29वें दिन भी जारी रहा। रविवार को पहाड़ी आर्मी की गीता बिष्ट और हरेंद्र राणा अनशन पर बैठे। आंदोलनकारियों ने पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकालकर राज्य की स्थायी राजधानी की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन

पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि पलायन रोकने और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया जाना जरूरी है। राज्य आंदोलनकारी गोपाल दत्त कोठारी ने राज्य आंदोलनकारियों से अपने अधिकारों और आंदोलन के उद्देश्यों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान रामेश्वर शर्मा, ललित मोहन जीना, अनिल बहुगुणा, प्रेमा मेर, विनोद कुमार घड़ियाल, राजेंद्र कांडपाल, कविता जीना, महेश तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें