हल्द्वानी। राजकीय प्रधानाचार्य एसोसिएशन ने प्रधानाचार्यों के वेतन रोकने का विरोध किया है।
विज्ञापन
जीजीआईसी हल्द्वानी में आयोजित बैठक में प्रधानाचार्यों ने कहा कि बिल वाउचर उपलब्ध न कराने पर जिले के 37 प्रधानाचार्यों का वेतन रोक दिया गया है जो सरासर गलत है। उनका कहना कि कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों के खातों में टैबलेट के लिए शासन स्तर से 12 हजार रुपये डाले गए थे। परिषदीय परीक्षा और अवकाश के कारण सभी छात्र-छात्राएं बिल जमा नहीं कर पाए। अब इस मामले में प्रधानाचार्यों के वेतन रोकने का आदेश जारी करना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रधानाचार्यों का शिष्टमंडल उच्चाधिकारियों से वार्ता करेगा।