फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal News: शिक्षकों नें भरी हुंकार, कहा- हमारी मांगे पूरी करो सरकार; CEO कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन

Fri, 06 Sep 2024 12:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल/नैनीताल

सार

राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल के शिक्षकों ने शुक्रवार को भीमताल मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर प्रधानाचार्यों के पदों पर सीधी भर्ती का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शिक्षकों नें भरी हुंकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल के शिक्षकों ने शुक्रवार को भीमताल मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर प्रधानाचार्यों के पदों पर सीधी भर्ती का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने प्रधानाचार्यों के पदों पर सीधी भर्ती के विरोध में सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


नैनीताल राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. विवेक पांडे ने बताया कि सरकार की ओर से प्रधानाचार्यों के पदों पर सीधी भर्ती करने से शिक्षक-शिक्षिकाओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की ओर से सीधी भर्ती का विरोध किया जा रहा है। लेकिन सीएम और शिक्षा मंत्री की ओर से कोई कार्रवाई  नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों के पूरे नहीं होने तक शिक्षकों का प्रदर्शन जारी रहेगा।

ये पढ़ें- Uttarakhand: पहाड़ी से भारी मलबा आने से लोहाघाट- पिथौरागढ़ एनएच बंद, बीच में फंसा ट्रक; 13 घंटे से आवाजाही ठप
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मंत्री नमिता पाठक ने बताया कि प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती के फैसले से शिक्षकों में रोष है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी मांग को पूरा कराकर रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें