फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रोजगार के लिए बांध निर्माण कंपनी कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 02 Dec 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जमरानी बांध निर्माण में डहरा, अमृतपुर, अमिया क्षेत्र के स्थानीय युवाओं के वाहनों को खनन के माध्यम से रोजगार दिलाने के लिए पूर्व दायित्वधारी हरीश पनेरू ने ग्रामीणों के साथ सोमवार को जमरानी बांध निर्माण कंपनी के कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। आरोप लगाया कि जमरानी बांध के निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों के वाहनों को खनन में नहीं लगाया जा रहा है। साथ ही निर्माण कार्य में भी रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व दायित्वधारी पनेरू ने कहा कि एक ओर सरकार जमरानी बांध के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कर रही है। वहीं दूसरी ओर निर्माण कार्य में स्थानीय युवाओं के वाहनों को खनन के काम में लगाने से दूर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है। पनेरू ने कहा कि ग्रामीणों के साथ कंपनी के कर्मचारियों को दो घंटे तक कार्यालय के अंदर ही बंद रखा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। राज्य आंदोलनकारी डॉ. केदार पलड़िया और कांग्रेसी नेता राकेश बृजवासी ने कहा कि क्षेत्र के लोग जमरानी बांध के बनने से रोजगार की उम्मीद लगाए हुए हैं लेकिन सरकार और निर्माण कंपनी की ओर से स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर रोजगार नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान हरीश पलड़िया, नवीन पांडे, मृदुल शाह, प्रकाश आर्य, मनोज चनौतिया, संजय पलड़िया, ललित भट्ट, मोहित मेहरा, हिमांशु मेहरा, खष्टी दत्त पांडे आदि मौजूद रहे। इधर भीमताल थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठौड़ ने बताया कि निर्माण कंपनी के कार्यालय के घेराव को लेकर कोई भी सूचना पुलिस को किसी की ओर से नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि सूचना देने पर पुलिस की ओर सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें