फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक निलंबित, जानें क्यों आई ये नौबत

Sat, 13 Jan 2024 04:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून और सहायक निदेशक डेरी विकास नरेंद्र सिंह डुंगरियाल को निलंबित कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून और सहायक निदेशक डेरी विकास नरेंद्र सिंह डुंगरियाल को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


डेरी निदेशक संजय कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले साल जनवरी में दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून में नमूना फुल क्रीम का वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सैंपल लिया था। इस सैंपल की खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला रुद्रपुर में जांच हुई थी, इसकी रिपोर्ट में अधोमानक पाया गया। इसको लेकर दायर वाद में नरेंद्र सिंह डुंगरियाल को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के उल्लंघन किए जाने के क्रम पचास हजार की शस्ति आरोपित की गई है। उक्त क्रम में ही नरेंद्र के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- सबके राम: अयोध्या जाने का सिलसिला शुरू, कुमाऊं से अलग-अलग तिथियों में निकलेंगे भक्त; 200 लोगों को आया निमंत्रण
विज्ञापन


डंगुरियाल के दोषी पाए जाने की स्थिति में दीर्घ शस्ति दिए जाने की प्रबल संभावना है। आदेश में कहा गया है कि इसी क्रम में डुंगरियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निदेशालय डेरी विकास से सम्बद्ध किया जाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें