फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 100 रुपये बढ़े

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। पेट्रोलियम कंपनियों ने व्यावसायिक गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका फिर दिया है। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमत 100 रुपये बढ़ा दी गई है। अब व्यवसायिक गैस सिलिंडर 2148 रुपये का हो गया है। हालांकि घरेलू ईंधन गैस सिलिंडर के दाम नहीं बढ़े हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी में पहले 19.2 किलो ग्राम वाला व्यावसायिक गैस सिलिंडर 2048.50 रुपये था, जिसे अब उपभोक्ताओं को 2148.50 रुपये में खरीदना होगा। पिछले महीने पहली नंबर को व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमत 265.50 रुपये बढ़ा दी थी। अक्तूबर में व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 1783 रुपये 50 पैसे थे। कुमाऊं मंडल विकास निगम के हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक रवि मेहरा ने बताया कि व्यावसायिक गैस सिलिंडर की नई दरें बुधवार से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें