फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं विवि के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के आने की उम्मीद

Thu, 16 Oct 2025 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवंबर पहले सप्ताह में प्रस्तावित 20वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रण भेजा है। यदि राष्ट्रपति भवन से स्वीकृति मिलती है तो कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहली बार कोई राष्ट्रपति भाग लेगा। मुख्य अतिथि के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल व कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पहुंचेंगे।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह डीएसबी परिसर नैनीताल में होना है। समारोह में प्रतिभागियों को पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही डी-लिट और डीएससी की उपाधियां भी दी जाएंगी। संबंधित प्रपत्रों और रिकॉर्ड की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि चयनित सूची समय से तैयार की जा सके।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा गया है लेकिन अभी उनके शामिल होने का कनफर्मेशन नहीं मिला है। नवंबर माह में समारोह प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। - डॉ. एमएस मंद्रवाल, कुलसचिव कुमाऊं विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें