फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीपीआर की जानकारी हो तो बचाई जा सकती है किसी की जान

Thu, 16 Oct 2025 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण भारतीयों को सीपीआर तकनीक की जानकारी देते चिकित्सक। स्रोत स्वय
विज्ञापन
हल्द्वानी। सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) जागरूकता सप्ताह के तहत बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में नेल्स स्किल सेंटर एवं एनेस्थीसिया विभाग की ओर से प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी, नोडल अधिकारी डॉ. दीपा देउपा, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. एके सिन्हा एवं डॉ. केसी पांडे ने किया। एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को सीपीआर की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि जब किसी व्यक्ति की सांस रुक जाती है तो सही समय पर और सही तरीके से सीपीआर देने से उसकी जान बचाई जा सकती है।
विशेषज्ञों ने कहा कि हृदय गति रुकने की स्थिति में पहले एक घंटे को ‘गोल्डन ऑवर’ कहा जाता है। इस अवधि में यदि सही चिकित्सा सहायता मिल जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। वहां डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. श्रेया, डॉ. शिव शंकर सहित एमबीबीएस, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें