फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल जिले के निवासियों को टोल-पार्किंग शुल्क में राहत देने की तैयारी

Fri, 03 Apr 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल जिले के निवासियों को अब शहर में प्रवेश के लिए टोल और पार्किंग शुल्क में बड़ी राहत मिल सकती है। नगरपालिका इस संबंध में एक नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है जिससे यूके-04 नंबर प्लेट वाले वाहनों को कम शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

वर्तमान में हल्द्वानी, भीमताल, भवाली, कालाढूंगी आदि क्षेत्रों से रोजाना नैनीताल आने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और छात्रों को पर्यटकों के समान भारी शुल्क चुकाना पड़ता है। यह उनके लिए एक आर्थिक बोझ बन गया था। नगरपालिका ने पहले शहरवासियों के लिए वार्षिक पास की व्यवस्था की थी जिसे अब जिले स्तर पर लागू करने पर विचार किया जा रहा है। कार्यकारी अधिकारी रोहितश शर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय ने पालिका को लेकब्रिज चुंगी को ठेके पर देने की अनुमति दी है। इसी अनुमति के बाद जिले वासियों को शुल्क में राहत देने की कवायद की जा रही है। नई व्यवस्था के तहत टोल बैरियर पर शुल्क कम होगा और पार्किंग में भी जिले के वाहनों को छूट दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिसमें स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। संवाद



प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था
फिलहाल टोलटैक्स 300 रुपये और पार्किंग शुल्क 500 रुपये लिया जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद टोल टैक्स 200 रुपये हो सकता है। पार्किंग शुल्क में छूट पर अभी विचार किया जा रहा है। इस निर्णय से जिले के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें