फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट पर फीस अपडेट नहीं करने पर होगी कार्रवाई : सीईओ

Fri, 03 Apr 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले में निजी विद्यालयों के संचालकों को अपने-अपने विद्यालयों की फीस और प्रवेश संबंधित अन्य जानकारियां विद्यालय की वेबसाइट पर अपडेट करनी होगी।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने निजी विद्यालय के संचालकों से वेबसाइट पर जरूरी जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए। सीईओ ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से अभिभावकों को विद्यालय की फीस और प्रवेश संबंधित जानकारी मिल सकेगी। विद्यालयों की ओर से वेबसाइट पर सूचना अपडेट नहीं की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब तक किसी भी अभिभावक की तरफ से प्रवेश शुल्क, फीस वृद्धि और पुस्तकें और कपड़े खरीदने के लिए दबाव बनाने से संबंधित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी निजी विद्यालय प्रवेश शुल्क और फीस वृद्धि के लिए दबाव बना रहा है तो अभिभावक ceonainital11gmail.com पर शिकायत कर सकते हैं। बीईओ या शिक्षा विभाग के कार्यालय में भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। निजी विद्यालय बिना विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावकों की सहमति के फीस वृद्धि नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर विद्यालय की मान्यता रद्द की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें