फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के मिशन-2024 की तैयारियों का आगाज: महोत्सव के जरिए सरकार और संगठन ने दिखाई ताकत, बड़ा संदेश दे गए सीएम

Fri, 01 Dec 2023 10:21 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

राज्य सरकार और भाजपा ने कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित कर राज्य में विकास कार्य और हर कदम पर जनता के साथ होने का संदेश देने की कोशिश की है। एक तरफ का मोर्चा संगठन ने तो दूसरा मोर्चा सरकार ने संभाला हुआ है। 
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईजा-बैंणी महोत्सव के जरिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार और संगठन की ताकत और तालमेल दिखाने की कोशिश की। महोत्सव को ईजा-बैंणी नाम देकर मातृशक्ति पर खास फोकस किया गया। इसके जरिये हर घर अपना संदेश पहुंचाने के साथ ही एक तरह मिशन-2024 का आगाज कर दिया है। मंच से भी भाजपा नेताओं ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की बात कही है। 

विज्ञापन


सामान्य तौर पर रोड शो का आयोजन चुनाव के समय होता है, पर महोत्सव में सीएम के कार्यक्रम स्थल और मंच तक पहुंचने के लिए हर बात का ध्यान रखा गया। तिकोनिया से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सीएम खुले वाहन में पुष्प वर्षा करते हुए आगे बढ़े। इस दौरान लोगों ने भी अभिनंदन किया। रास्ते में छोलिया नृतकों ने समा बांधा। नैनीताल मार्ग को भी खास तौर पर सजाया गया।
 

सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
सिलक्यारा की चिंता दूर, अब मिशन पर बढ़ाया फोकस
उत्तरकाशी के सिलक्यारा के टनल में श्रमिकों के फंसने के बाद पूरा तंत्र रेस्क्यू अभियान में जुट गया था। अभियान को लेकर चिंता की लकीरें भी गहरी थीं। खुद यह बात सीएम ने मानी। पर जैसे ही अभियान पूरा हुआ और चिंता के बादल छंटे तो सीएम समेत संगठन ने मिशन-2024 पर फोकस बढ़ाया। कार्यक्रम भले हल्द्वानी में हो, लेकिन उसमें प्रदेश की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर राज्य के हर व्यक्ति को जोड़ने की कोशिश की गई। इसके अलावा सरकार ने बताने की कोशिश की कि मुश्किल वक्त में वह जनता के साथ खड़ी है।

एक के बाद एक हुए कार्यक्रम
राज्य सरकार और भाजपा ने कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित कर राज्य में विकास कार्य और हर कदम पर जनता के साथ होने का संदेश देने की कोशिश की है। एक तरफ का मोर्चा संगठन ने तो दूसरा मोर्चा सरकार ने संभाला हुआ है। अगर सरकार की बात करें तो रामनगर में मार्च में जी-20 का आयोजन किया गया। इसमें देश-दुनिया से विशेषज्ञ लोग पहुंचे और इसकी व्यापक तैयारी भी की गई थी।

इस जी-20 समिट की चर्चा भी खूब हुई। जुलाई में बाघों की संख्या के आंकड़े रामनगर से जारी किए गए। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से अधिकारी पहुंचे थे और यहां पर जारी होने वाले आंकड़ों और सूचनाओं को लेकर भी लोगों की निगाह लगी हुई थी। इस आयोजन के साथ ही बाघ और जैव विविधता के संरक्षण का संदेश भी देश-दुनिया तक पहुंचा। इसके बाद तीसरा बड़ा आयोजन ईजा-बैंणी महोत्सव किया गया, यहां से पूरे प्रदेश की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही महिलाओं के प्रति सरकार की सोच, योजनाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इसके लिए सरकारी तंत्र ने पूरी ताकत झोंकी हुई थी। इसमें हजारों महिलाएं पहुंचीं।

 
विज्ञापन

सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
संगठन ने भी संभाला मोर्चा 
अगर संगठन की बात करें तो मार्च में आभार रैली का आयोजन रामलीला मैदान में किया गया था, इसके लिए नकल विरोधी कानून जैसे सख्त कदम उठाने और युवाओं के प्रति सरकार की सोच को बताने का प्रयास किया गया। इसमें सीएम ने समूह ग की परीक्षा में साक्षात्कार की प्रक्रिया खत्म होने की घोषणा की थी। अप्रैल में कालाढूंगी में कार्यक्रम रखा गया। इसमें सीएम योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण किया, साथ ही वन भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई की बात कही थी, जिसके बाद वन विभाग ने कब्जे हटाने का अभियान को तेज किया। बीच में संगठन ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के व्यापारियों का सम्मेलन भी कराया गया। आने वाले दिनों में कुमाऊं में अनुसूचित जाति के जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन कराने की भी तैयारी है।

डबल इंजन के जरिये दिया संदेश
सीएम ने डबल इंजन की बात कही। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का फायदा क्या है? वे लोग देख सकते हैं कि कैसे डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड में विकास की गंगा बहा रही है। उन्होंने नाम भले किसकी का न लिया हो, लेकिन विघ्नदोषी की बात कह कर आलोचकों पर भी निशाना साधा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें