हल्द्वानी/रामनगर/पतलोट (नैनीताल)। मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर बुधवार को विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम हुए। राइंका ढेला में आकांक्षा सुंदरियाल, खुशी बिष्ट के नेतृत्व में सांस्कृतिक टीम उज्यावक दगडी द्वारा वीरेन डंगवाल के गीत यह कैसा समाज रच डाला और जल जंगल जमीन के संघर्ष के गीत गांव छोड़ब नाही से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। चित्र बनाओ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रियांशु बिष्ट, भारती बोरा, आबिदा ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग में रिया कार्की, उदय नेगी, दीपा मेहरा अव्वल रहीं।
प्रेमचंद की ‘कोई कहानी सुनाओ’ के सीनियर वर्ग में देवेंद्र जैतवाल, मनीष मेहरा, मीनाक्षी कार्की, जूनियर वर्ग में हरेंद्र राणा, राहुल अधिकारी, प्राची बंगारी, अपने शब्दों में उपन्यास का सारांश सुनाने में अमन बिष्ट, निकिता सत्यवली, ललिता मेहरा विजेता रहे। अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल के दिशा-निर्देशन में बच्चों ने प्रेमचंद की कहानी पर गुलजार निर्देशित फिल्म बूढ़ी काकी, सवा सेर गेहूं देखी। इस दौरान टीपी पंत, मनोज जोशी, सीपी खाती, प्रदीप शर्मा, सुभाष गोला, बालकृष्ण चंद, रेम सिंह रावत, उषा पवार, दिनेश निखुरपा, संत सिंह आदि थे।
राइंका ढिकुली में पूजा आर्या ने प्रेमचंद की पूस की रात कहानी सुनाई। प्रधानाचार्य आशाराम निराला ने हामिद के चरित्र से सीखने पर जोर दिया। हिंदी प्रवक्ता संतोष कुमार तिवारी ने विचार रखे। करनपुर इंटर कॉलेज में चित्र बनाओ एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। निबंध में सुअब अली, आदित्य शंकर, सानिब अंसारी, पवन, हरीश कराकोटि, संजय सिंह रावत, धीरज, गोविंद, इमरान शाह, रागनी सबाना और चित्र बनाओ प्रतियोगिता में आंचल, प्रेमा आर्या, कोमल, सिया यादव, ममता, उर्वशी, फरहा, चांदनी ने बाजी मारी।
इस दौरान प्रधानाचार्य विजय चंद्र पांडेय, रमेश गंगवार मौजूद थे। आदर्श प्राथमिक विद्यालय घासमंडी में प्रधानाध्यापक नंदराम के दिशा-निर्देशन में शिक्षिका विनीता पंत ने बच्चों को प्रेमचंद के जीवन के बारे में बताया। वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मी, प्रीति जोशी, मंजू चौरसिया के दिशा-निर्देशन में चित्र बनाओ प्रतियोगिता हुई। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर में भी ईसा, हिमानी, मनीष ने प्रेमचंद की कहानियां सुनाईं। चित्र बनाओ प्रतियोगिता में मनीषा, गिरीश, धर्मेंद्र, आरुषि ने बाजी मारी। इस दौरान प्रकाश फुलोरिया, प्रकाश तिवारी, वसीम अहमद मौजूद थे।
राजकीय महाविद्यालय पतलोट में प्राचार्य डॉ.एमसी पांडे की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई। इस मौके पर प्रो.सर्वजीत सिंह, डॉ.आभा जोशी, डॉ.सीमा अवस्थी, लीलाधर पपनै, हेम कांडपाल, तेज गिरी, हेम जोशी, सुनील त्रिपाठी, मीना, कमला, लक्ष्मी भट्ट, डॉ.साधना त्रिपाठी आदि मौजूद थे। लक्ष इंटरनेशनल स्कूल में मुंशी प्रेमचंद का जन्म दिवस मनाया गया।