फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशंसा, दीपाली की इंटर तक शिक्षा फ्री

Fri, 27 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
यूके बोर्ड टॉपर
विज्ञापन
रामनगर। बोर्ड परीक्षा में उत्तराखंड टॉपर रही एमपी हिंदू इंटर कालेज की छात्रा प्रशंसा पोखरियाल एवं दीपाली बिष्ट को कालेज प्रबंधन समिति ने सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने दोनों टॉपरों को इंटर तक पढ़ाई का खर्चा स्वयं उठाये जाने की घोषणा की। 
विज्ञापन


बता दें उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षाओं में एमपी हिंदू इंटर कालेज की प्रशंसा पोखरियाल ने हाईस्कूल में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करके उत्तराखंड टॉप किया है। इसी स्कूल की दूसरी छात्रा दीपाली बिष्ट ने मेरिट में 14 वॉ स्थान प्राप्त किया। सूबे में स्कूल के नाम का परचम लहराने से खुश स्कूल प्रबंधन समिति व स्टाफ ने बृहस्पतिवार की सुबह दोनों छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं को ट्राफी भी सौंपी गयी।

विद्यालय कार्यकारिणी के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुये इंटर तक की शिक्षा का खर्च स्वयं वहन किये जाने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य संकाय प्रवक्ता चंद्रशेखर मिश्र ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य दिग्विजय सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, कालेज प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष अरविंद बंसल, प्रबंधक विनय कुमार जिंदल, मंत्री अमित गोयल, उमेश गोयल आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह चौहान ने टॉपर छात्राओं सहित सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें