रामनगर/हल्द्वानी (नैनीताल)। डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन नैनीताल की ओर से चूनाखान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो गया। हल्द्वानी ओपन टूर्नामेंट 2021 पुरुष ओपन के फाइनल मुकाबले में प्रदीप पंत ने सचिन कुमार को हराकर खिताब अपने नाम किया। दोनों ही खिलाड़ी देहरादून के रहने वाले हैं।
डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन नैनीताल के जिला सचिव हेम पांडेय ने बताया कि पुरुषों के 45 आयु वर्ग में हेमचंद्र निरखुपा ने डॉ. रितेश शर्मा को हराया। 35 आयु वर्ग में अविनाश कुंवर ने जितेंद्र भट्ट को हराया। पुरुषों के 65 आयु वर्ग में पीके वालिया और एसपी सिंह की जोड़ी ने एचएस बिष्ट एवं नरेश कालरा को हराया। 45 आयु वर्ग में सुमित गोयल और विजेंद्र सिंह की जोड़ी ने पूरन सिंह व आशीष पंत को हराया। 35 आयु वर्ग में अविनाश कुंवर और अशोक की जोड़ी ने अमर जगाती व अनुराग बिष्ट को हराया।
पुरुष ओपन में प्रदीप पंत और संचित की जोड़ी ने आशुतोष व सागर को हराया। वहीं तनुज सनवाल और गौतम मेहता को मोस्ट प्रोमोशिंग प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। मानस तिवारी को इमरजिंग प्लेयर का पुरस्कार मिला।
पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी सिंह, सचिव विजेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष सुमित गोयल, संरक्षक पीके वालिया, मुख्य वन संरक्षक मान सिंह, पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर कुमाऊं यूनिवर्सिटी घनश्याम लाल साह के साथ डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष डा. समीर वर्मा, ललित जोशी, विवेक अग्रवाल, रजत सती, हर्ष, अमर जगती, देवेंद्र बिष्ट, आरके बेलवाल ने किया।