फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लामाचौड़ से गन्ना सेंटर तक बिजली गुल, 50 हजार हुए परेशान

Fri, 02 Oct 2026 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

शहर में बन रहे नये बिजलीघरों की लाइनें खींचने के लिए घंटों बिजली कटौती की गई। इससे लामाचौड़ से लेकर रामपुर रोड गन्ना सेंटर तक की 50 हजार की आबादी को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिविजन के शहर के फूलचौड़, फुटकुआं, टीपीनगर, कठघरिया, कमलुवागांजा बिजलीघर से बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक शटडाउन शेड्यूल जारी किया गया था। शाम को रामपुर रोड इलाके में देर शाम तक बिजली ठप रही। अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि शटडाउन शेड्यूल के तहत काम किया गया। इस बीच लाइनों की लॉपिंग-चॉपिंग भी कराई गई।
विज्ञापन


बॉक्स

यह इलाके रहे प्रभावित-
हल्दूपोखरा दरम्वाल, देवलचौड़ खाम, छड़ायल, रामणी आन सिंह, पीपलपोखरा, लामाचौड़, आनपुर नवाड़, कुरिया गांव, उदयलालपुर, रामपुर रोड, चांदनी चौक घुड़दौड़ा, धनपुरी, हरकपुर क्वीरा, डहरिया, आदर्श कालोनी, कुसुमखेड़ा, गिरिजा विहार, जयदेवपुर।
विज्ञापन


-
महिला अस्पताल की दीवार गिरी, बिजली का पोल क्षतिग्रस्त
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड चौराहे के निकट महिला अस्पताल की बृहस्पतिवार तड़के भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आकर बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे रामपुर रोड और बरेली रोड क्षेत्र की बिजली तीन घंटे से अधिक ठप रही। यूपीसीएल से मिली जानकारी के अनुसार सड़क किनारे ड्रेनेज संबंधी कार्य यूयूएसडीए की ओर से कराया जा रहा है। तड़के तीन बजे सड़क से सटी दीवार गिर गई और बिजली पोल को नुकसान पहुंचा। इसके चलते गुल हुई बिजली से करीब सात हजार लोग प्रभावित हुए। सुबह छह बजे बिजली बहाल कर दी गई।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें