फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दीपावली से पहले बिजली लाइनों की मरम्मत, सात घंटे गुल रहेगी आपूर्ति

Tue, 20 Oct 2026 05:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को मेहरागांव बिजली घर से जुड़े क्षेत्रों में सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान लाइनों की मरम्मत के साथ पेड़ों की लॉपिंग का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मेहरागांव बिजली घर से संचालित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इसके चलते नैनीताल, भवाली, भीमताल, बेतालघाट, मुक्तेश्वर, धारी, ओखलकांडा समेत आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान बिजली व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए पानी सहित अन्य जरूरी कार्य पहले ही निपटाने और वैकल्पिक इंतजाम करने की अपील की है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें