नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता का खिताब एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ने जीता। टीम ने फाइनल में रामनगर की टीम को शिकस्त दी।
डीएसए के बास्केटबाल कोर्ट में खेली गई प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने किया। खिलाड़ियों का आह्वान किया कि प्रतियोगिता में जीत और हार से जरूरी है उसमे प्रतिभाग करना। यदि आपने हर प्रतिभाग से सीख ली तो जीत स्वयं तुम्हारे कदम चूमेगी। डीएसबी के परिसर के निदेशक संजय पंत ने खेल को स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी बताया। कुमाऊं विवि शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसमें इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर वाणिज्य कॉलेज हल्द्वानी, राधे हरि पीजी कॉलेज काशीपुर, डीएसबी परिसर नैनीताल और एसबीएसपीजी कॉलेज रुद्रपुर ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय प्रमुख प्रो. ललित तिवारी, डॉ, नागेंद्र शर्मा, पुष्कर बिष्ट, संतोष कुमार ने विजेताओं को मेडल तथा ट्रॉफी प्रदान की।