फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बारिश से बिजली गुल, उमस ने किया परेशान

Mon, 28 Jul 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में बारिश-आंधी से बिजली का पोल रकसिया नाले में बह गया। विद्युत लाइनें में ब्रेकडाउन आ गया। 13 ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट होने से करीब 40 हजार लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे टीपीनगर बिजलीघर की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन में आ गई। कमलुवागांजा के पास लाइन पर सूखा पेड़ गिर गया। इससे बिजलीघर के साथ ही जज फार्म, तल्ली हल्द्वानी, एफटीआई, डहरिया, बेलबाबा, खन्ना फार्म आदि क्षेत्रों में आपूर्ति ठप हो गई। रात में बारिश के बीच ऊर्जा निगम की टीम को फॉल्ट ढूंढने में समय लगा। सुबह पौने सात बजे आपूर्ति सुचारु हुई।
खन्ना फार्म, जज फार्म व एफटीआई की लाइन पर भी टहनियां गिरी थीं। इन इलाकों की आपूर्ति नौ बजे के आसपास बहाल हुई। कमलुवागांजा सब स्टेशन से जुड़े मुखानी फीडर का आरके टेंट हाउस रोड पर स्थित पोल रात करीब दो बजे रकसिया नाले में बह गया। इससे फीडर के चार ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति ठप हो गई। यहां भी सुबह बिजली बहाल की जा सकी। सुभाषनगर बिजलीघर के नवाबी रोड फीडर का एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया। यहां आपूर्ति रविवार दोपहर बाद बहाल हुई। यहां 100 लोग प्रभावित रहे।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों के उड़े फ्यूज : रविवार की रात बारिश के बाद टीपीनगर बिजलीघर के 13 ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ गए। इससे भी आपूर्ति सामान्य करने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें