हल्द्वानी। मतदान के दौरान दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदेय स्थल तक लाने और घर पहुंचाने की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग संभालेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। हल्द्वानी ब्लॉक में राहुल चंद्र आर्य एवं संजय सिंह बिष्ट, कोटाबाग ब्लॉक में पूजा भट्ट एवं योगेश कुमार पांडे, भीमताल ब्लॉक में रवि एवं दिनेश सिंह बिष्ट और रामनगर ब्लॉक में मंजुल राणा एवं जसविंदर सिंह तैनात किए गए हैं। सहायक स्टाफ की भी तैनाती की गई है। नोडल अधिकारी समन्वय स्थापित कर दिव्यांग मतदाताओं को सुविधा उपलब्ध कराएंगे। माई सिटी रिपोर्टर