फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एरीज और कुमाऊं विवि पर आधारित डाक लिफाफे जारी

Sun, 12 Oct 2025 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल। भारतीय डाक विभाग की ओर से जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विभाग की ओर से एरीज और कुमाऊं विवि पर आधारित दो डाक लिफाफे भी जारी किए गए।
डाक विभाग की ओर से दो दिवसीय नैनीपैक्स जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी के पहले दिन शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने डाक विभाग की ओर से जारी एरीज और कुमाऊं विवि पर आधारित दो लिफाफों के स्पेशल कवर का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यह स्मारक लिफ़ाफे एरीज और कुमाऊं विश्वविद्यालय की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर और समाज के प्रति उसकी सतत सेवाओं का प्रतीक है। यह दोनों संस्थाओं की उपलब्धियों और उनकी निरंतर प्रगति का प्रमाण है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में डाक विभाग को लगातार ताकत देने का कार्य किया गया है। पिछले वर्ष भी इंडिया पोस्ट बैंक की स्थापना की गई थी जिससे आदान प्रदान सरल हुआ है। बाद में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर 50 फ्रेमों में लगे डाक टिकटों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

भारत के विकास, इतिहास, संस्कृति विकास की यात्रा को समर्पित इस प्रदर्शनी पर केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि विकास के दौरान कई डाक टिकट आए और उन सभी का संकलन एक साथ देखने के लिए मिल रहा है। इस मौके पर विधायक सरिता आर्य, पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष दिनेश आर्य, मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल उत्तराखंड शशि शालिनी, निदेशक इंडिया पोस्ट अनसूया प्रसाद, एरीज के निदेशक डॉ. मनीष नाज़ा, कुमाऊं विवि के प्राध्यापक डॉ. रितेश साह, मोहित जोशी, प्रवर अधीक्षक डाकघर अमित दत्त आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें