फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर अनुमति सभा करने पर सुमित और शोएब को दो- दो नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश और सपा प्रत्याशी शोएब अहमद के खिलाफ रिटर्निंग आफिसर ने दो दो नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

रिटर्निंग आफिसर के अनुसार छह फरवरी की शाम साढ़े बजे कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने गफूर बस्ती, ढोलक बस्ती में बगैर अनुमति करीब 250 लोगों के साथ जनसभा की।
इस मामले में एफएसटी प्रभारी विक्रम सिंह राणा ने रिपोर्ट दी है कि कांग्रेस प्रत्याशी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। इस मामले में रिटर्निंग आफिसर ने जवाब मांगा है। इधर कांग्रेस प्रत्याशी पर 29 जनवरी 2022 को रामपुर रोड में चुनाव प्रचार करने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी को आठ फरवरी को जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एफएसटी ने सूचना दी कि सपा प्रत्याशी शोएब अहमद ने भी गफूरबस्ती और ढोलक बस्ती में बगैर अनुमति छह फरवरी की रात जनसभा की है। इसमें आदर्श चुनाव आचार संहिता और कोविड -19 के नियमों का पालन नहीं किया गया था। इस मामले में सपा प्रत्याशी से जवाब मांगा है। इसी तरह पांच फरवरी को रात 10:45 बजे एलईडी वैन से चुनाव प्रचार किया गया। इस दौरान 40-50 लोगों की भीड़ थी। इस स्थान पर भी आदर्श आचार संहिता और कोविड -19 नियमों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें