फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: नोकझोंक...बहस के बाद सिपाही ने पूर्व छात्रनेता को जड़ दिया थप्पड़, जानिए पूरा मामला

Thu, 12 Dec 2024 11:49 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

Haldwani News: पुलिस वाहन के आगे बुलेट लगाने पर पुलिसकर्मियों और दो छात्रनेताओं के बीच तकरार हो गई। मामला गालीगलौज तक पहुंच गया। इस दौरान पुलिसकर्मी ने एक छात्रनेता को थप्पड़ जड़ दिया। छात्रनेताओं की ओर से सीओ को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराधियों को लेकर जा रहे पुलिस वाहन के आगे बुलेट लगाने पर पुलिसकर्मियों और दो छात्रनेताओं के बीच तकरार हो गई। मामला गालीगलौज तक पहुंच गया। इस दौरान पुलिसकर्मी ने एक छात्रनेता को थप्पड़ जड़ दिया। छात्रनेताओं की ओर से सीओ को तहरीर दी गई है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ मंगलवार को रैली के चलते रामपुर रोड पर जाम लगा था। इस दौरान ऊधम सिंह नगर पुलिस की टीम अपराधियों को पेशी में लेकर आई थी। इस बीच उनका सरकारी वाहन सुशीला तिवारी अस्पताल के सामने जाम में फंस गया। इस बीच सामने से एक बाइक पर सवार दो लोग आ गए। बताया जा रहा है कि इसमें एक पूर्व छात्रनेता था। पुलिसकर्मियों ने मोटर साइकिल किनारे करने को कहा, जो बाइक सवारों को अखर गया। वे बाइक से उतरकर पुलिसकर्मियों से उलझ गए। बीच सड़क जमकर तल्खी हुई।

विज्ञापन


आरोप है कि सिपाही ने छात्रनेता के साथी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद युवक सीओ सिटी नितिन लोहनी से शिकायत करने पहुंच गए। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि जांच की जा रही है। गलती मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें