फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कांग्रेसियों से छीना मुख्यमंत्री का पुतला

विज्ञापन
हल्द्वानी बुधपार्क में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला दहन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्? - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और विकास कार्यों के ठप होने का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे कांग्रेसियों और पुलिस के बीच बृहस्पतिवार को नोकझोंक हो गई। पुलिस ने कांग्रेसियों से पुतला और पेट्रोल छीन लिया इससे नाराज होकर कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दो दिवसीय दौरे का कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमंत साहू ने विरोध करने का एलान किया था। बृहस्पतिवार को कांग्रेसी बुद्ध पार्क पहुंचे और आईएसबीटी, रिंग रोड और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने कांग्रेसियों को पुतला फूंकने से रोक दिया। पुलिस पुतला छीनने भी लगी। पुतला छीनने के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। कांग्रेसियों ने कहा सरकार बेरोजगारों को रोजगार दिलाने में पूरी तरह से असफल रही है। हर मोर्चे पर विफल सरकार अब विरोध को दबाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है। पुलिस बल का प्रयोग कराकर मुख्यमंत्री लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रहे हैं। पुतला फूंकने पर भी दबंगई दिखा रही है। इस दौरान हृदयेश कुमार, राजेंद्र बिष्ट, नाजिम अंसारी, दीपा खत्री, फरमान अली, पंकज अधिकारी, वीरेंद्र बिष्ट, संदीप भैसोड़ा आदि मौजूद रहे।
उधर, भीम फोर्स के लोग भी मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने बुद्ध पार्क जा रहे थे। पुलिस ने ठंडी सड़क पर पुतला छीन लिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने वहीं नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें