फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में पुलिस की पाठशाला : बच्चों को साइबर अपराध और स्क्रीन टाइम से बचाव के तरीके बताए

Thu, 29 Jan 2026 11:13 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

हल्द्वानी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में बच्चों को साइबर अपराध और बढ़ते स्क्रीन टाइम से बचाव के उपाय बताए गए।
विज्ञापन
हल्द्वानी सेंट लॉरेस स्कूल में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्र छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते एसपी सिटी मनोज कत्याल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को सेंट लॉरेंस स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने स्कूली बच्चों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। कहा कि मौजूदा समय में साइबर अपराध लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सभी को इसके प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने बढ़ते स्क्रीन टाइम पर चिंता जताते हुए कहा कि इसे कम करके भी साइबर अपराध से बचा जा सकता है।

विज्ञापन


विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी सिटी कत्याल ने कहा कि बढ़ते स्क्रीन टाइम के कारण आंखों के खराब होने के साथ साथ सर्वाइकल का खतरा बना रहता है। धीरे-धीरे बच्चों का मन पढ़ाई से हटने लगता है। उन्होंने इसे कम करने का आह्वान किया। इसके लिए उन्होंने पाठ्य पुस्तकें, अखबार और मैगजीन पढ़्ने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें