हल्द्वानी सेंट लॉरेस स्कूल में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्र छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते एसपी सिटी मनोज कत्याल।
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को सेंट लॉरेंस स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने स्कूली बच्चों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। कहा कि मौजूदा समय में साइबर अपराध लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सभी को इसके प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने बढ़ते स्क्रीन टाइम पर चिंता जताते हुए कहा कि इसे कम करके भी साइबर अपराध से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी सिटी कत्याल ने कहा कि बढ़ते स्क्रीन टाइम के कारण आंखों के खराब होने के साथ साथ सर्वाइकल का खतरा बना रहता है। धीरे-धीरे बच्चों का मन पढ़ाई से हटने लगता है। उन्होंने इसे कम करने का आह्वान किया। इसके लिए उन्होंने पाठ्य पुस्तकें, अखबार और मैगजीन पढ़्ने की सलाह दी।