फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ढूंढती रही नदी में, तीनों युवक मिले घर में

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। शनिवार देर शाम कोसी नदी में मछली मारने गए तीन युवक जलस्तर बढ़ने से नदी में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन दल ने साढ़े तीन घंटे तक तलाश की, लेकिन युवक नहीं मिले। बाद में पता चला कि नदी में फंसे युवक घर पहुंच गए, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

देर शाम करीब सात बजे पंपापुरी के लोगों ने तीन युवकों को कोसी नदी में देखा। पहाड़ में हुई बारिश के चलते कोसी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तीनों को देख स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोसी नदी में कोई नहीं मिला। वहीं अग्निशमन दल समेत पुलिस टीम तीनों युवकों की तलाश में जुटी गई। करीब साढ़े तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन तीनों का पता नहीं चल सका।
करीब दस बजे तीनों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह सकुशल घर पहुंच गए हैं। इसके बाद अग्निशमन दल और पुलिस ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर एफएचएसओ किशोर उपाध्याय ने बताया कि तीनों के घर पहुंचने की सूचना पर सर्च अभियान बंद किया गया है। वहीं पुलिस तीनों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। तीनों युवक खताड़ी के बताए जा रहे हैं और मछली मारने कोसी नदी में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें