फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला लापता युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लाक की ग्राम पंचायत भुमका में शनिवार को एक युवती का शव संदिग्ध हालात में घर से एक किमी दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा है। वहीं, युवती के परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि राजस्व पुलिस को अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

पटवारी रवि पांडे ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे भुमका निवासी राजयंती (24) पुत्री स्व. लीलाराम के भाई खिलेश राम ने सूचना दी कि उसकी बहन शुक्रवार शाम तीन बजे से बिना किसी को बताए घर से लापता है। पटवारी पांडे ने बताया कि शनिवार को युवती की तलाश की तो राजयंती का शव घर से एक किमी दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला। पटवारी ने बताया कि मृतका के भाई ने बहन की हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि वह चंपावत में सिपाही है। हालांकि परिजनों ने अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

पटवारी ने बताया कि मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। इस दौरान पटवारी प्रकाश सैनी, प्रकाश देवतल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें